साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा मथुरा के बीएसए तिराहा पर बीएसए पुलिस चौकी के समीप मास्क जागरूकता कैंप आयोजित किया गया. मास्क जागरूकता कैंप में मथुरा में बढ़ते हुए कोविड-19 कोरोना मरीजों की संख्या को मद्देनज़र रखते हुए एक बार फिर से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता रजि समिति उत्तर प्रदेश लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर निकली.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि मथुरा में देश का पहला मास्क बैंक बनाया गया जिसमें हमने प्रथम फेस में लोगों को एक लाख निःशुल्क मास्क बांटे जा चुके हैं. अब मथुरा में आए दिन निकलने वाले कोरोना मरीज की संख्या को ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरूक करने के साथ कल एक बार पुनः मास्क बैंक को चालू करते हुए इसमें 10000 मास्क जमा किए गए जिसे समय-समय पर लोगों को जागरूक करते हुए निःशुल्क दिए जाएंगे. पुलिस चौकी इंचार्ज बीएसए ने कहा अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें, कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता चला जा रहा है और घर से निकलना आवश्यक हो तो मास्क और सैनिटाइजर साथ लेकर चलें जिससे आप और आप के संपर्क में आने वाले लोग सुरक्षित रह सकें. कैंप में शामिल मथुरा कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा चलाय जा रहे अभियान की सराहना की. बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने कहा के लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक होना पड़ेगा और भीड़ वाली जगह पर मास्क इस्तेमाल करें. यातायात निरीक्षक डॉ अशोक कुमार ने कहा मथुरा में बढते हुए मरीजों की संख्या को देखते हुए लोग अब भीड़ वाली जगह पर ना जाएं. जागरूकता कैंप में प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेश चंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, कार्यालय सचिव दीपक वर्मा, यातायात हेड कॉन्स्टेबल जितेन सिंह, कांस्टेबल विनेश कुमार, मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष अजय बंसल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
