गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद भी पुजहाँ अपराध रोकने में नाकाम होती दिख रही है वही योगी सरकार की उत्तरप्रदेश पुलिस जिनकी जिम्मेदारी अपराध रोकने की है खुद लूट करने में लग गई है।
शुक्रवार सुबह मैनपुरी के कुछ गरीब परिवार पंजाब से मज़दूरी कर मज़दूरी के पैसे लेकर वापस मैनपुरी आरहे थे तभी घिरोर थाने की पुलिस के कुछ सिपाहीयों ने इनकी गाड़ी रुकवा कर इनसे मारपीट शुरू कर दी और इनके मज़दूरी के 4लाख रुपये छीन लिये इस मारपीट के दौरान मजदूर महिला ने दवेंदर कुमार नाम के सिपाही का नेम प्लेट भी तोड़ लिया..और उस नेम प्लेट को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत करने पहुँच गये..
आज सुबह पंजाब से मजदूरी करके लौट रहे मैनपुरी के कुछ परिवार अपने घर लौट रहे थे तभी मैनपुरी थाना घिरोर चौकी के 5 पुलिस कर्मियों ने इनकी गाड़ी रुकवा कर इनसे मार पीट की और मजदूरी के सारे पैसे जो करीब 4 लाख रूपए थे वो भी लूट लिये ऐसे में बड़ा सवाल उठता है जिन पुलिस कर्मियों से जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद करती है अगर वो ही लुटेरी हो तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा। 
पंजाब से मजदूरी करके बापस मैनपुरी आ रहे मजदूरों की टोली से पुलिस ने मारपीट कर लूटे 4 लाख, लूट के दौरान हाथापाई में एक मजदूर महिला ने झपट कर लूट में शामिल दवेंदर कुमार पुलिस कर्मी की नेमप्लेट उखाड़ ली , लूट के दौरान हाँथ आयी नेम प्लेट लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे मजदूर, अपर पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र, पूरा मामला मैनपुरी के थाना घिरोर पुलिस चौकी के पास का बताया जा रहा है
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश ने पूरे मामले की जांच सी.ओ भोंगाव को दे दी है
