यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आम लोगों से लेकर सरकारी डिपार्टमेंट तक में मास्क लगाने के आदेश जारी किए कलेक्टर साहब उसके बावजूद भी सरकारी डिपार्टमेंट में आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है. ऐसा ही कुछ मामला देखने को मिला विद्युत विभाग भातीपुरा स्थित बिजली विभाग जेईएन के पद पर है पूजा अग्रवाल जो अपने दफ्तर में बिना मास्क लगाए हुए अपने दफ्तर में बैठ कर अपनी नौकरी कर रही थीं जिसमें बताया जाता है कि उपरोक्त विद्युत विभाग के पीड़ित वक्ताओं से भी बिना मास्क के मिल रही थी और उनसे बातचीत भी कर रही थीं. बताया जाता है कि नो मास्क नो एंट्री की सरेआम धज्जियां उड़ा रही विद्युत विभाग के जेईएन पूजा अग्रवाल जो खुद बिना मास्क के दफ्तर में बैठी हुई थीं और उपभोक्ताओं को भी नहीं बोल रही थीं कि मास्क लगाओ या नहीं. कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए राजस्थान का धौलपुर जिला अलर्ट पर आ गया है और जिला कलेक्टर के सख्त आदेश है कि सभी सरकारी कार्यालय और विभागों में बिना मास्क के लोगों की एंट्री पर रोक लगाने हैं कि सरकारी कार्यालयों में ‘नो मास्क-नो एंट्री’ का आदेश दिया गया है इसके अलावा ऐसे सभी कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक रहेगी जिसमें भीड़ जुटने की संभावना है. कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के अधिक से अधिक चालान करने, मास्क लगाने के लिए जागरूक करने और कोरोना गाइडलाइंस को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख्ती के आदेश जारी किए गए हैं उसके बावजूद भी विद्युत विभाग जेई एन पूजा अग्रवाल अपने दफ्तर में बिना मास्क के अपनी ड्यूटी पूरी कर रही थीं और नो मास्क नो एंट्री के नियम की सरेआम धज्जियां उड़ाते दिखी पूजा अग्रवाल जेईएन विद्युत विभाग धौलपुर.
