कलेक्टर श्री सुमन की प्रयासों से जिले में 19.41 के.एल.क्षमता के ऑक्सीजन संयंत्र को मिली अनुमति, अब छिंदवाडा जिला पड़ोसी जिलों को भी उपलब्ध करा सकेगा ऑक्सीजन | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री सुमन की प्रयासों से जिले में 19.41 के.एल.क्षमता के ऑक्सीजन संयंत्र को मिली अनुमति, अब छिंदवाडा जिला पड़ोसी जिलों को भी उपलब्ध करा सकेगा ऑक्सीजन | New India Times

कोरोना महामारी की इस विषम परिस्थिति में ऑक्सीजन की सतत आपूर्ति अत्यावश्यक है। इसी तारतम्य में संयुक्त मुख्य विस्फोटक नियंत्रक, आगरा द्वारा छिंदवाडा जिले की तहसील सौंसर की श्री टाईल्स एण्ड ब्रिक इण्डस्ट्रीज बोरगांव को ऑक्सीजन सिलेण्डर भरने के लिये संयंत्र संचालन की स्वीकृति और लाईसेन्स प्रदाय कर दिये गये हैं। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अनुशंसा और विशेष प्रयासों से कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत संयुक्त मुख्य विस्फोटक नियंत्रक, आगरा द्वारा यह स्वीकृति तत्काल प्रदाय की गई है।

कलेक्टर श्री सुमन ने बताया कि श्री टाईल्स एण्ड ब्रिक इण्डस्ट्रीज बोरगांव में स्थापित इस संयंत्र की क्षमता 19.41 के.एल. है जो एक चक्र में 2 हजार तक ऑक्सीजन सिलेंडर भर सकता है। लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्धता के साथ ही यह प्लांट शुरू हो जायेगा जिससे अब छिंदवाड़ा जिला अपनी ऑक्सीजन की मांग पूरा करने के साथ ही पड़ोसी जिलों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर भरने में सहयोग प्रदाय कर सकेगा। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा ग्राम बोरिया की एयर सेपरेशन यूनिट ए.एस.यू. को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह यूनिट 500 ऑक्सीजन सिलेण्डर प्रतिदिन भर सकती है। इसमें ऑक्सीजन सिलेण्डर भरने के लिये लिक्विड ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है। बल्कि यह वायुमण्डलीय हवा से ऑक्सीजन का उत्पादन कर उसे सिलेण्डर में भरता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version