भाजपा मनाएगी महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, फेसबुक लाइव पर किया जाएगा सीधा प्रसारण | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा मनाएगी महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, फेसबुक लाइव पर किया जाएगा सीधा प्रसारण | New India Times

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर ऑनलाइन के माध्यम से एक व्याख्यान का आयोजन 11 अप्रैल 2021 रविवार को शाम 6:00 बजे से किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि कार्यक्रम को समस्त कार्यकर्ताओं और आमजन तक पहुंचाने की दृष्टि से फेसबुक लाइव पर सीधा प्रसारण सायं 6 बजे किया जाएगा। इसके लिए एक लिंक दी जाएगी। जिस पर कार्यकर्ता व आमजन लाइव प्रसारण देख सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुधीर महाजन प्राचार्य पोद्दार इंटरनेशल स्कूल अमरावती, प्रोग्रेसिव प्रिंसिपल ऑफ़ इंडिया अवार्ड प्राप्त रहेंगे। श्री लधवे ने सभी से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की अपील की है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.