साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा विभिन्न तरह के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं. लॉकडाउन के समय से ही अलग-अलग तरह के समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं. अब मथुरा महानगर युवा महिला टीम के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुश्री ओजस्विनी शर्मा के निर्देशन में युवा मथुरा महानगर अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया वा सुश्री अंशु अग्रवाल के निर्देशन में महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र में महिलाओं को ब्यूटीशियन का कोर्स सिखाया जा रहा है जिससे महिलाएं कोर्स को सीखकर घर में विषम परिस्थितियों में स्वरोजगार खोलकर आत्मनिर्भर बन सकें.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति पहले भी इस तरह के अनेक कार्य कर चुकी है, अब हमारी युवा टीम के द्वारा समाज में किये जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय हैं, उसके लिए मैं संयोजिका सुश्री अंशु अग्रवाल को बधाई देता हूं. महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि हमारी टीम द्वारा महिलाओं के लिए पहले आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया जा चुका है जिससे महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी अप्रिय घटना से अपने आप को किस तरह बचा सके, आज इसी कड़ी में हमारी युवा टीम के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है इसके लिए उन्होंने पूरी युवा महिला टीम को बधाई दी. संयोजिका अंशु अग्रवाल ने कहा लॉकडाउन के समय से ही हर घर में आर्थिक तंगी देखी जा रही है इसी को देखते हुए महिलाओं को आज हमारे द्वारा ब्यूटीशियन का कोर्स सिखाया जा रहा है जिससे बुरे वक्त में महिलाएं स्वरोजगार खोलते हुए आत्मनिर्भर बन सकें और घर में अपना सहयोग कर सकेंगेसकेंगे.
