मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव के प्रोग्राम के तहत क्रांतिकारियों के बलिदान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मदिया एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया जिसमें श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मंगल पांडेय शहीद दिवस पर सम्मानित किया गया.
क्षेत्र के मीडियम एवं हाई स्कूल के 32 छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडेय एवं अजीम उल्लाह खां के जीवन परिचय पर निबंध लिखकर जमा किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्व हेड मास्टर जी एस खान एवं शासकीय मोरकुंड हाई स्कूल के पीटीआई अनुराग शर्मा के हाथों सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में शासकीय नंदलाल सूद स्कूल, पंडित रविशंकर स्कूल, ज्ञान सागर स्कूल, शासकीय कन्या हाई स्कूल, मदरसा मोहम्मदिया के छात्रों ने भाग लिया. मंच संचालन मोहम्मद ताहिर ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हैदर कुरेशी, यासीन अंसारी, आयशा सिद्दीकी, मौलाना मोहम्मद आबिद, नूर मोहम्मद गौसी, उपाध्यक्ष नूर खान आदि का सक्रिय योगदान रहा.
