अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान सरकार ने 67 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी करके ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फैरबदल किया है। जिसमें जाकिर हुसैन को हनुमानगढ़ से बदलकर श्रीगंगानगर का जिला कलेक्टर के पद पर लगाया गया है। प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय में अधिकारियों की खान वाले परिवार से तालूक रखने वाले झूंझुनू जिले के नुआ गावंवासी जाकिर हुसैन के बडे़ भाई अशफाक हुसैन भी पूर्व में दौसा के जिला कलेक्टर रह चुके हैं। जाकिर हुसैन के अतिरिक्त वर्तमान समय में अल्पसंख्यक समुदाय के उमरदीन खान पहले से ही झूंझुनू जिला कलेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं।
यदा कदा राजस्थान के मुस्लिम समुदाय से तालूक रखने वाले बच्चे सीधे तौर पर भारतीय सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करके भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बनते तो रहे हैं लेकिन उनमे से किसी को भी राजस्थान केडर अभी तक नहीं मिल पाया है। अलबत्ता दुसरे प्रदेशों के रहने वाले केण्डीडेटस के चयनित होने के बाद उन्हें राजस्थान केडर जरूर मिला है। जिनमें से सलाउद्दीन अहमद मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुये हैं। कमर जमा चौधरी वर्तमान में जोधपुर में जेडीसी पद पर व जुनैद झालावाड़ में उपखण्ड अधिकारी पद पर पदस्थापित हैं। एक अन्य आईएएस अतर आमिर वर्तमान समय में डेपुटेशन पर काशमीर में पदस्थापित हैं।
प्रदेश में करीब 11-12 प्रतिशत वाला मुस्लिम समुदाय शिक्षा के लिहाज से तो आगे नहीं माना जा सकता है। फिर भी खासतौर पर गावं देहातों में अभावों में रहने वाले परिवारों से कुछ बच्चे अपने स्तर पर कड़ी मेहनत करके ब्यूरोक्रेसी में अपनी जगह बनाने में कभी कभार कामयाब हो जाते हैं। रियासतों के विलय के समय एक समझौते के तहत बूंदी के रहने वाले अलाऊद्दीन खिलजी सहित कुल चार मुस्लिम जिला कलेक्टर बनाये गये थे। उसके बाद भारत में परिक्षाओं के मार्फत अधिकारी बनने लगे हैं।
सीधे तौर पर भारतीय प्रशासनिक प्रशासनिक सेवा IAS के लिये चयनित होकर राजस्थान केडर में आने वाले मुस्लिम अधिकारी सलाउद्दीन अहमद, कमर जमा चौधरी, अतर आमिर व मोहम्मद जुनैद के अतिरिक्त राजस्थान प्रशासनिक सेवा से तरक्की पाकर एवं अन्य सेवाओं के कोटे में चयनित होकर भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के IAS अधिकारी बने हैं। जिनमें जे एम खान, ए आर खान, एम एस खान, शफी मोहम्मद कुरेशी, अशफाक हुसैन, मोहम्मद हनीफ, उमरदीन खान व जाकीर हुसैन भी शामिल है। इन सब के अतिरिक्त राजस्थान प्रशासनिक सेवा से तरक्की पाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बनने के लिये गजट नोटिफिकेशन के इंतजार में इकबाल खान व रश्मि इकबाल पहाड़ियान हैं।
अब चर्चा करते हैं जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन के परिवार पर जिसको अधिकारियों की खान वाला परिवार माना जाता है। जाकिर हुसैन के अलावा इनके बडे़ भाई लियाकत अली खान पुलिस सेवा में आईजीपी व दूसरे बडे़ भाई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की हैशियत से सेवानिवृत्त हुये हैं। इनकी भतीजी फराह भारतीय राजस्व सेवा की आला अधिकारी व भतीजी दामाद कमर चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। भांजा सलीम खान व उनकी पत्नी सना खान के अलावा भतीजा शाहीन अली खान राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। भतीजे शाहीन की पत्नी मोनिका जेल सेवा की आला अधिकारी है। इसके अतिरिक्त निकट के रिश्तेदार जावेद अली राजस्थान प्रशासनिक सेवा व ऐजाज नबी खान राजस्थान एकाऊंट सेवा के आला अधिकारी हैं। भतीजा शाहीन वर्तमान में राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी युनियन के अध्यक्ष भी हैं। प्रशासनिक सेवा के अलावा जाकिर हुसैन के परिवार जन व निकट के रिश्तेदार फौज में आला पद पर भी पदस्थापित रहे एवं वर्तमान में पदस्थापित हैं।
