मदीना कॉलोनी मदरसे में लगाए गए covid 19 कोरोना वैक्सीन के टीके | New India Times

यूसुफ़ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मदीना कॉलोनी मदरसे में लगाए गए covid 19 कोरोना वैक्सीन के टीके | New India Times

धौलपुर नगर परिषद पूर्व उपसभापति इसरार खान ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया. उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि टीका पूरी तरह कारगर और सुरक्षित है इसलिए अफवाहों के चक्कर में न पड़ कर समय पर covid-19 का वैक्सीन जरुर लगवाएं. फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया. इस अवसर पर चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि आज कोरोना का डोज लगवाकर हम सब कोरोना से सुरक्षित हो गए हैं। यह टीका पूरी तरह से कारगर और सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। मैं जिले के युवाओं से अपील करता हूं कि अपने घर-परिवार के 60 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों तथा 45 साल से अधिक आयु के गंभीर रोगों से पीडि़तों को कोरोना के टीके अवश्य लगवाएं। अपने बुजुर्गों को कोरोना के कहर से बचाने के लिए उनका टीकाकरण करायें.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version