राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में विद्यासागर जैन युवा संघ के अध्यक्ष गौरव पांडेय सहित समाज के पदाधिकारियों द्वारा गौ तस्करी के मामलों पर रोक लगाने एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर कठोर कार्यवाही करने की मांग करते हुए देवरी एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि देश एवं प्रदेश में गोवंश जीवदया एवं आस्था का केंद्र है देश एवं प्रदेश की सरकार गौ संरक्षण के लिए प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर गौ तस्करों के हौसले बुलंद हैं मध्यप्रदेश के मालथौन क्षेत्र में बीते 1 सप्ताह में लगातार 3 दिन कंटेनर में भरकर की जा रही गोवंश की तस्करी को लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है जिसमें बड़ी संख्या में गोवंश बरामद किए गए हैं जिसमें से बड़ी संख्या में मृत अवस्था में भी पाए गए हैं इस प्रकार गोवंश की तस्करी चरम पर है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश के माल्थोन में पकड़े गए गोवंश तस्करी के मामले में जप्त किए गए वाहन एवं उनसे जुड़े हुए लोगों के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच कर समस्त दोषियों का खुलासा किया जाए और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जिससे मध्यप्रदेश में चल रहे गौ तस्करी रैकेट पर लगाम लग सके। ज्ञापन देने वालों में विद्यासागर जैन, युवा संघ अध्यक्ष गौरव पांडेय, रजनीश जैन, गोलू जैन महाराजपुर, अंशुल, अनूप, आदेश, पारस, दीपक, शालू, मोंटी जैन आदि सामिल रहे।
