यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर उपखण्ड के ग्राम पंचायत ओदी से सरकन खेड़ा गांव तक लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़क का कार्य किया जा रहा हैं. विभाग द्वारा जिस तरीके से सड़क का काम किया जा रहा है उसे देखकर यही लगता है कि महज सड़क बनाने के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है. ग्रेवल सड़क के ऊपर इतना पतला डामर का काम किया जा रहा है कि ग्रेवल सड़क की गिट्टियां भी साफ देखी जा सकती हैं, जिस तरीके से सड़क का काम हो रहा है उसे देखकर यही लगता है कि विभाग के द्वारा सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है. नई सड़क का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ है और सड़क से गिट्टियां भी निकलने लगी हैं जिस कारण ग्रामीणों में भारी रोष है. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क पर बड़ी बडी़ गिट्टियां डली थी जिस कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी लेकिन कई वर्षोंं के बाद ग्रामीणों को आशा की किरण जागती नजर आ रही थी लेकिन जिस तरीके से सड़क पर काम हो रहा है उसे देखकर यही लगता है कि सड़क के नाम पर महज खाना पूर्ति की जा रही है.
