मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया कर्मियों से किया संवाद | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया कर्मियों से किया संवाद | New India Times

कोविड -19 के मद्दनेजर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर के मीडियाकर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने संबंधित संवाद किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कोरेना वायरस के संक्रमण की चैन को तोडने के लिए जन जागरूकता अभियान में मीडिया अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए व्यापक स्तर पर जन जागरण कर रहा है, जो कि सराहनीय है।
इस अवसर पर प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति एवं प्रदेश सरकार एवं प्रशासन स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से पावर पाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से आह्वान किया कि आजमन मास्क अनिवार्य रूप से पहने, सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइज से थोडे-थोडे समय में साफ करते हुए कोविड गाइड लाइन का पालन करे इसका व्यापक प्रचार प्रसार व्यापक स्तर पर करने की आवष्यकता है। ताकि नगरीय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र तक जागरूकता का स्तर बढ सकें।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वालेन्टीयर की भूमिका निभाते हुए स्वयं के साथ-साथ अपने परिवारजनों सहित आमजन को अनिवार्य रूप से मास्क लगाते हुए कोविड दिशा निर्देशों का पालन सुनिष्चित करना होगा।
इस अवसर पर प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version