मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य रेलवे के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई -फैजाबाद द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल के संचालन की स्वीकृति प्रदान की है। 01067 डाउन स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से दिनाँक 14.4.2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 06.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.55 बजे फैजाबाद पहुंचेगी।
डाउन दिशा स्टॉप नासिक रोड- 09.05/09.10, मनमाड- 10.00/10.05, भुसावल- 12.30/12.35, बुरहानपुर- 13.23/13.25, खंडवा-15.17/15.20. वहीं ट्रेन नंबर 01068 अप स्पेशल फैजाबाद से अगले आदेश तक दिनाँक 15.4.2021 से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को 13.30 बजे फैजाबाद से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
अप दिशा स्टॉप खंडवा- 06.30/06.32, बुरहानपुर- 07.23/07.25, भुसावल-08.20/08.25, मनमाड- 10.43/10.45, नासिक रोड- 11.47/11.50.
संरचना: 1 एसी -2 टीयर, 4 एसी -3 टीयर, 12 स्लीपर , 3 सेकंड क्लास सीटिंग। आरक्षण: ट्रेन नंबर 01067 के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर 07.04.2021 को खुलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत समय सारणी व हाल्ट के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES App डाउनलोड करें। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर यात्रा के दौरान COVID19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करने की सलाह के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है।
