हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बीती रात दक्षिण एक्सप्रेस में सफर कर रहे मुसाफिरों को परेशान कर रहे किन्नर को यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत विभिन्न् धाराओं के तहत गिरफ्तार कर हवलात पहुंचा दिया।
आरपीएफ निरीक्षक एएस पाण्डे ने बताया कि बीती रात कंट्रोल से सूचना मिली थी कि ग्वालियर से झांसी जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों से ट्रेन में सवार कुछ किन्नर नेग के नाम पर परेशान करने के साथ रुपए नहीं देने पर अभ्रदता कर रहे हैं। कंट्रोल से सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने दक्षिण एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों से अभद्रता करते चार किन्नरों को धर दबोचा। पकड़े गए किन्नरों को आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रात में ही हवालात पहुंचा दिया। सनद रहे कि कोरोना काल के चलते रनिंग ट्रेनों में केवल आरक्षित टिकट पर ही सफर करने की पात्रता रेलवे दे रहा है लेकिन प्रतबिंध के बाद भी अवैध सामग्री बिक्री करने वाले वेंडर व किन्नर व भिखारी सभी रनिंग ट्रेनों में देखे जा सकते है। खासबात यह है कि ग्वालियर से आगरा के बीच में किन्नर ट्रेनों में यात्रियों को परेशान करते हैं और वसूली करते हैं। लोग मजबूरी में किन्नरों की मांग को पूरा कर देते हैं। हालांकि जीआरपी कार्रवाई करती है लेकिन यह कार्रवाई कभी कभी ही होती है। इसलिए किन्नर ट्रेनों में उत्पात करते रहते हैं। लोग किन्नरों की अभद्रता से अधिक परेशान होते हैं।
