विप्र पंचायत का भव्य आयोजन ग़ुलाबी नगरी जयपुर में 4 अप्रैल को | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर (राजस्थान), NIT:

विप्र पंचायत का भव्य आयोजन ग़ुलाबी नगरी जयपुर में 4 अप्रैल को | New India Times

सम्पूर्ण विश्व के विप्र समाज की एकता अखंडता को समर्पित विप्र समाज के अग्रणी संगठन विप्र सेना द्वारा होली स्नहे मिलन समारोह और प्रथम विप्र पंचायत समारोह का भव्य आयोजन 4 अप्रैल 2021 को प्रदेश की राजधानी ग़ुलाबी नगरी जयपुर की धरती पर किया जा रहा है।

विप्र सेना प्रमुख पण्डित सुनील तिवारी ने यूथ वर्ल्ड के साथ खास बातचीत में बताया की न्याय, प्रतिबद्धता, स्वाभिमान और विप्र समाज के सरक्षण को लेकर विप्र सेना सम्पूर्ण देश में कार्य कर रही है और 4 अप्रैल को भव्य विप्र पंचायत का आगाज़ और होली स्नहे मिलन समारोह में विप्र समाज के उत्थान पर विचार विमर्श किया जाएगा। विप्र सेना विद्याधरनगर विधानसभा जयपुर के सयोजन में होने जा रहे इस भव्य विप्र पंचायत सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरुण चतुर्वेदी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, हवामहल विधायक और राज्य सरकार के मुख्य सचतेक महेश जोशी होंगे वही विसिष्ठ अतिथि के रूप में मुकेश दाधीच प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, रामलाल शर्मा विधायक चौमू, मुकेश पारिक विधायक मसूदा, पुष्पेंद्र भारद्वाज जन सेवक सांगानेर, महेश शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जयपुर शिरकत करेंगे वही दिनेश दादिया प्रदेश अध्यक्ष विप्र सेना जोन प्रथम, राजकुमार शर्मा जयपुर अध्यक्ष विप्र सेना, अजित कुमार शर्मा विद्याधर नगर विधानसभा अध्यक्ष विप्र सेना स्वागत करेगे सभी आगुन्तक विप्र बन्धुओ का और इस भव्य विप्र पंचायत का आयोजन ओम राधिका मैरिज गार्डन कालवाड़ रोड झोटवाड़ा जयपुर में 4 अप्रैल 2021 शाम 5 बजे शुभारम्भ होगा।

By nit

Exit mobile version