राजनीति से परे प्यार का गठबंधन: दो राजनीतिक प्रतिदध्वंदी नेता बधेंगे शादी के बंधन में | New India Times

आशा रेकवार, भोपाल, NIT; ​राजनीति से परे प्यार का गठबंधन: दो राजनीतिक प्रतिदध्वंदी नेता बधेंगे शादी के बंधन में | New India Times एक ही संसदीय क्षेत्र के परस्पर विरोधी रहे बीजेपी और कांग्रेस दो कद्दावर नेताओं की लव स्टोरी अब शादी में बदलने जा रही है। मंगनी के बाद अब जल्द ही यह आशिक व माशूक शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्यार ना ही सरहदें देखता है ना ही नफरतें। 

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस और भाजपा के बीच प्रतिद्वन्दता की लड़ाई आज पूरे देश मे चर्चित हैं। दोनो के बीच खीचातानी चलती हो लेकिन इसी खीचातानी और दुशमनी के बीच दो एसे भी दोस्त हैं जिनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब जल्द ही यह जोड़ी शादी के पवित्र बंधने जा रही है।

एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले यह दोनों ही दल एक साथ एक ही मंच पर अब दखाई देगे।शहडोल में कांग्रेस नेत्री और भाजपा नेता के बीच लंबे समय से चली लव स्टोरी अब एक रिश्तें में बंध गई हैं। पिछले सप्ताह ही दोनों की सगाई हो गई है। जल्द ही यह दोनों ‘गठबंधन’ करने को तैयार हैं। एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले यह दोनों ही अब साथ-साथ नजर आएंगे। शहडोल से हाल ही में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रही हिमाद्री सिंह पूर्व सांसद राजेश नंदनी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दलवीर सिंह की बेटी हैं। वहीं नरेंद्र 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में हिमाद्री की मां कांग्रेस प्रत्याशी राजेश नंदनी से साढ़े तेरह हजार के करीब मामूली अंतर से हार गए थे। इसके बाद नंदिनी सिंह का 8 मई 2016 को निधन हो गया था। इनके निधन के बाद ही वहां उपचुनाव में उनकी बेटी हिमाद्री चुनाव मैदान में उतरी थी।हिमाद्री सिंह के पिता दलवीर सिंह राजीव गांधी की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। हिमाद्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। हिमाद्री की मां राजेश नंदिनी सिंह भी शहडोल से सांसद रह चुकी हैं।विदिशा में रहकर पढ़ाई करने वाले नरेंद्र भाजपा के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। वे मूलतः कोतमा के रहने वाले हैं और शहडोल में रहते हैं। नरेंद्र मुख्यमंत्री और संघ के करीबी भी माने जाते हैं। दोनों ने अपनी पढाई विदिशा से की है, दोनो की जोड़ी काफी पसंद की जा

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version