अपनी ही पत्नी को वॉट्सअप पर अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक को सायबर क्राइम पुलिस ने किया गिरिफ्तार  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​अपनी ही पत्नी को वॉट्सअप पर अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक को सायबर क्राइम पुलिस ने किया गिरिफ्तार  | New India Times

भोपाल की सायबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है,जो अपनी ही पत्नी को वाट्स ऐप पर अश्लील मैसेज, पिक्चर एवं वीडियों भेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों टीटी नगर इलाका निवासी रीनू सिंह ने सायबर क्राइम थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था कि कोई व्यक्ति उसके वाट्स ऐप पर अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा है। शिकायत के आधार पर धारा 67, 67ए, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जब छानबीन की गयी तो पता चला कि उसका पति सुखेन्दर बहादुर सिंह अपने दोस्त विनय कुमार सिंह के साथ मिलकर उसे अश्लील मैसेज भेज रहा था।
सायबर क्राइम पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर जब उन से पूछताछ की गई, तो आरोपी विनय कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते सुखेन्दर के ससुराल वाले व उसकी पत्नी उसे काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। सुखेन्दर शादी के बाद से ही नोएडा में प्रायवेट कंपनी में काम कर रहा था। 
 पत्नी को अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान करने का आइडिया विनय का ही था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के उपरांत आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version