जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय में बाल पोषण सप्ताह माह के अन्तर्गत लक्षित बच्चों को पिलाई विटामिन-ए की खुराक | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय में बाल पोषण सप्ताह माह के अन्तर्गत लक्षित बच्चों को पिलाई विटामिन-ए की खुराक | New India Timesबच्चों को सभी जानलेवा बीमारियों से बचाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अभिभावकों की भी है, सभी अभिभावक अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रत्येक दशा में जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये टीकाकरण अवश्य करायें ताकि देश के भविष्य बच्चों का जीवन सुरक्षित हो सके। टीकाकरण से प्रतिरक्षित बच्चों में रोगों से लड़ने के लिये प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और बच्चे स्वस्थ रहते हैं। अभिभावक समय-समय पर दी जाने वाली बिटामिन ए ,पोलियो की खुराक भी अपने लक्षित बच्चों को पिलायें, बिटामिन ए की नियमित रूप से खुराक पीने वाले बच्चों के चेहरे की रौनक बढ़ती है साथ ही वह रतौंधी आदि की बीमारी से भी सुरक्षित रहता है। खसरा होने की दशा में होने वाले साइड इफेक्ट से भी बच्चा सुरक्षित रहता है। उक्त विचार जिलाधिकारी यशवन्त राव ने जिला महिला चिकित्सालय में बाल पोषण सप्ताह माह के अन्तर्गत लक्षित बच्चों को बिटामिन ए की खुराक पिलाने के उपरान्त व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीन है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिये नियमित रूप से टीकाकरण कराया जा रहा है। प्रत्येेक बुधवार ,शनिवार को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को एएनएम द्वारा टीके लगाये जाते हैं। उन्होंने बताया कि  यह कार्यक्रम प्रथम चरण में जुलाई तक चलेगा  इसके अन्तर्गत सभी लक्षित बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.शरद वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय डाॅ. हरिदत्त नेगी ,अपर मुख्य चिकित्सा/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामकिशन, डा. जे.पी.शुक्ला, डीपीएम संजीव कुमार, डीसी धमेन्द्र कुमार ,जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version