पत्रकारों ने लामबंद होकर रंभापुर चौकी प्रभारी की अभद्र भाषा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को दिया ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकारों ने लामबंद होकर रंभापुर चौकी प्रभारी की अभद्र भाषा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को दिया ज्ञापन | New India Times

मेघनगर विकासखंड के रंभापुर चौकी प्रभारी हरि सिंह चुंडावत द्वारा 12 मार्च को दोपहर 3 बजे ग्राम तांदलादरा में खबर को कवरेज करने पहुंचे पत्रकार दशरथ सिंह कट्ठा एवं उनकी टीम के साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया।अमर्यादित भाषा उपयोग करने के दौरान उपस्थित गांव के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों को पत्रकार के बारे में कही हुई टीका टिप्पणी बुरी लगी…जिससे पत्रकार संगठन एवं पत्रकार की छवि धूमिल हुई।

मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है. उक्त पूरे मामले को लेकर नगर के पत्रकारों ने आपात बैठक बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित किया और रविवार को मेघनगर थाने पहुंचे नगर के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, थांदला पुलिस अनुभाग अधिकारी मनोहर सिंह गवली एवं मेघनगर थाना प्रभारी कैलाश चौहान के नाम…. रंभापुर चौकी प्रभारी हरि सिंह चुंडावत के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आवेदन दिया।

इस अवसर पर मेघनगर पत्रकार संघ के प्रकाश भंडारी, पंकज बड़ौला, सलीम शेरानी, रहीम हिंदुस्तानी, अली असगर बोहरा, भूपेंद्र बरमंडलिया, नीलेश भानपुरिया, सुनील डाबी, फारूक शेरानी, सुमित विमल जैन, पुरुषोत्तम प्रजापत, दशरथ सिंह कठ्ठा, अनूप भंडारी, मनीष गिरधानी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version