बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से वसूला जुर्माना, विद्यार्थियों से लिखवाया निबंध | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से वसूला जुर्माना, विद्यार्थियों से लिखवाया निबंध | New India Times

ग्वालियर जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर जिले में कड़ाई के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिले भर में राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम द्वारा मास्क न लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। साथ ही बगैर मास्क के पकड़े गए विद्यार्थियों व युवाओं से वॉलेन्टियर का काम लिया गया और उनसे निबंध भी लिखवाए गए। ग्वालियर शहर के साथ-साथ डबरा में भी बगैर मास्क के मिले लोगों से जुर्माना वसूला गया।

बगैर मास्क के पकड़े गए विद्यार्थी ने निबंध में लिखा कोरोना से बचने के लिये मास्क जरूरी

बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से वसूला जुर्माना, विद्यार्थियों से लिखवाया निबंध | New India Times

ग्वालियर शहर में शनिवार को उन विद्यार्थियों से सजा बतौर निबंध लिखवाए गए जो बगैर मास्क के पकड़े गए थे। इनमें से एक विद्यार्थी ने कोरोना पर रोचक निबंध लिखा। उन्होंने लिखा कि मास्क कोरोना का सबसे बड़ा बचाव का साधन है। इसलिये इस वैश्विक महामारी से बचने के लिये सभी लोग मास्क अवश्य लगाएँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version