कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद के नेतुर्त्व में वसीम रिज़वी का भोपाल में किया गया पुतला दहन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद के नेतुर्त्व में वसीम रिज़वी का भोपाल में किया गया पुतला दहन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिंसी चैराहे पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ज़ोरदार नारेबाज़ी करते हुऐ उत्तर प्रदेश में शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी का पुतला दहन किया।
आप को बता दें कि वसीम रिज़वी ने कुरआन की कुछ आयतों को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है जिससे मुस्लिम समुदाय के लोग काफी आक्रोशित हैं।
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि वसीम रिज़वी द्वारा मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए इस प्रकार की याचिका न्यायालय में दायर की गई है। सरकार वसीम रिज़वी के विरूद्ध धार्मिक भावना भड़काने का प्रकरण दर्ज कर शीघ्र वसीम रिज़वी को गिरफ्तार करे।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि वसीम रिज़वी के खिलाफ आज मेरे द्वारा भोपाल न्यायालय में परिवाद भी लगाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version