गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर कस्बा शहजादपुर गुरुद्वारा रूई गली के अंदर बरसों पुराने बने शिव मंदिर में भक्तों का कतार दिखा. महा शिवरात्रि पर भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए भक्त सुबह से ही भगवान भोले की मंदिर के चौखट के बाहर बेसब्री से इंतजार करते दिखे। दिन के 12 बजे तक भक्तों का तांता लगा दिखा। भगवान शिव को जल अभिषेक करते रहे बोल बम का जयकारा लगाया और भगवान भोले का आशीर्वाद लिया। जलाभिषेक का सिलसिला गुरुवार को दोपहर बाद तक चलता रहा। इससे पूर्व मंदिरों और शिवालयों को रंग-विरंगी रोशनी से सजाया गया। भगवान शिव के पर्व के लिए भले ही तैयारियां पूरी हों, लेकिन कोरोना का साया भी बरकरार है। फिर भी हर हर महादेव हर बम बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर के बाहर हाथों में पूजा की थाली लिए भक्त मंगेश गुप्ता, पांडुरंग, जैकी सोनी ,विक्की सोनी, निक्की सोनी, काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
