महाविद्यालय में मनाया गया दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

महाविद्यालय में मनाया गया दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर में दो दिवसीय दिनांक 5 एवं 6 मार्च को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। यह दिवस सर सी वी रमण को रमण प्रभाव पर दिए गए सम्मान के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से विज्ञान के महत्व, विद्यार्थियो में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के उद्देश्य से मनाया गया। यह कार्यक्रम एमपीएचईक्यू, विज्ञान भार्ती एवं आईएएपीटी के बैनर तले आइक्यूएसी के अन्तर्गत किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रथम दिवस पर सर सी वी रमन पर आधारित वृत्तचित्र का चित्रण किया गया प्रथम दिवस की विशेष विषय विशेषज्ञ और शिक्षाविद डॉ पीके दुबे भौतिक शास्त्र एवं आइएपीटीआरसी 09 के मेंबर द्वारा विज्ञान पर आधारित व्याख्यान के साथ दैनिक जीवन में विज्ञान के कई उदाहरण प्रस्तुत किए गए.

महाविद्यालय में मनाया गया दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | New India Times

उन्होंने कई मॉडल उसी समय बनाकर बच्चों को उसके पीछे का विज्ञान समझाया द्वितीय व्याख्यान डॉक्टर बसंत सोनी विभाग अध्यक्ष प्राणीशास्त्र पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय मनावर विद्यालय नेपानगर द्वारा व्याख्यान दिया गया उनके द्वारा व्याख्यान में विज्ञान में भविष्य तलाशने के कई विस्तृत विवरण दिए गए उन्होंने विज्ञान के बारे में और दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व को समझाया और इस प्रोग्राम के साथ ही विज्ञान पर आधारित ऑनलाइन क्विज का कार्यक्रम आयोजित किया गया द्वितीय दिवस पोस्टर प्रेजेंटेशन, निबंध लेखन विषय कोविड-19 के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव पर, पोस्टर विषय कोविड-19 के कारण दैनिक जीवन और पर्यावरण पर प्रभाव एवं वर्किंग मॉडल विषय पर चलित मॉडल का दैनिक जीवन में उपयोग का कार्यक्रम आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ सुरेश सिलावट जी अतिरिक्त संचालक इंदौर संभाग एवं प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर मुख्य अतिथि श्री प्रजातंत्र गंगेले प्रांतीय अध्यक्ष विज्ञान भारती महाविद्यालय के प्राचार्य और संरक्षक आदरणीय डॉ आर सी पांटेल सर आइक्यूएसी प्रभारी डॉ आई एस सस्तिया डॉक्टर के एस वास्केल, सीनियर्स एवं महाविद्यालय परिवार के समस्त प्रोफ़ेसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डॉ आई एस सस्तिया के संबोधन से आरंभ किया गया कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉक्टर जितेंद्र सोलंकी एवं डॉ प्रगति जैन द्वारा किया गया रिसोर्स पर्सन का बायोडाटा प्रोफ़ेसर ममता भायल द्वारा दिया गया क्विज का आयोजन डॉक्टर अंकिता सोनी द्वारा, चलित मॉडल का आयोजन डॉक्टर अनीता शर्मा, पोस्टर डॉ मनोज पाटीदार, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर रितु मथुरिया एवं प्रोफेसर प्रीतिका पाटीदार द्वारा किया गया सीवी रमण की बायोग्राफी डॉ अनीता शर्मा द्वारा पढ़ी गई डॉक्यूमेंट्री का संचालन प्रोफेसर अजय सोलंकी द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम के संयोजक डॉ नूतन राजपूत द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम की समस्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉक्टर पूजा शर्मा द्वारा दी गई है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version