सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के कुम्हारवा चौराहा के आगे गेगौरा मोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यूपी 32 बीएफ 1725 नम्बर की कार से दो युवकों को रौंद कर कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए. ये युवक पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए रोज सुबह दौड़ लगाते थे. इन दोनों युवकों को आज दौड़ के दौरान तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया जिससे दोनों की मौत हो गईगई. प्रवेश और आशीष नाम के दोनों युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे.

लखनऊ में धारा 144 लगने के बाद भी बेखौफ बदमाशों के द्वारा की जा रही हैं प्रतिबंधित मांस की तस्करी धडल्ले से की जा रही है. प्रतिबंधित मांस से लदी इस कार ने दोनों युवकों को रौंदा दिया है जिसमें दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बदमाश कार छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस दौरान ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, बीच सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुट गई तभी ग्रामीणों का आक्रोश देख कर पुलिस के हाथ पाव फुल गए. इस दौरान ग्रामीणों में आक्रोश तेज हो गया तभी भाकियु श्रमिक जन शक्ती के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव जी ने पहुंच कर समझाया और डेड बाडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया, परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.
पुलिस फोर्स के साथ तमाम अधिकारियों के साथ एडीएम प्रशासन लखनऊ, एसडीएम बीकेटी, एसपी ग्रामीण, सिओ बीकेटी भारी मात्रा में तीन थानों की फोर्स और पीएसी व ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे.
