महाविद्यालय में एक दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 'विधिक दृष्टि में लैंगिक समानता' विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

महाविद्यालय में एक दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 'विधिक दृष्टि में लैंगिक समानता' विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर में एक दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “विधिक दृष्टि में लैंगिक समानता” विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर सी पटेल एवं आइक्यूएसी हेड डॉ आईएस सत्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रमुख एवं संयोजक डॉ पूजा शर्मा एवं सहसंयोजक डॉक्टर अंकिता सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विनीता अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम कौशल जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं अखिलेश शर्मा अधिवक्ता हाई कोर्ट ने अपने विचार साझा किए। छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निवारण भी किया। अतिथि परिचय प्रोफेसर ममता भायल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर सेवंता मुवेल, प्रोफेसर मोनिका डावर, प्रोफेसर रितिका पाटीदार, प्रोफेसर रितु मथुरिया, प्रोफेसर अजय सोलंकी आदि उपस्थित रहे। आभार डॉ मनोज पाटीदार ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version