विधानसभा गेट के पास दारोगा ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

विधानसभा गेट के पास दारोगा ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत | New India Times

विधानसभा गेट के पास दारोगा ने खुद को गोली मार ली जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. दारोगा निर्मल चौबे विधानसभा गेट पर तैनात थे, मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने बीमारी से परेशान होकर ये कदम उठाने की बात कही है।

विधानसभा के गेट नंबर 7 के पास अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया, संदिग्‍ध हालातों में गोली वहां तैनात दारोगा निर्मल चौबे को लगी, वे विधानसभा ड्यूटी पर तैनात थे, उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। दारोगा निर्मल चौबे बँथरा थाने से विधानसभा ड्यूटी में तैनात थे। गोली लगते ही उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया और इलाज शुरू किया गया लेकिन इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जांच के दौरान मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने बीमारी के चलते ये कदम उठाने की बात कही है। चौबे ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सीएम से बच्चों का ध्यान रखने की बात कही है। हालांकि पुलिस अभी सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर निर्मल कुमार चौबे 53 साल के थे और वे चोलापुर, बारा जिले के रहने वाले थे। उनकी ड्यूटी गेट नंबर 7 पर लगाई गई थी। अचानक दिन में 3.03 बजे गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने वहां जाकर देखा तो ये गिरे हुए थे। इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया. ठाकुर ने बताया कि उनके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री जी को लिखा है। जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि मेरी तबियत खराब है और मैं जा रहा हूं। कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भी साफ देखा जा सकता है कि निर्मल कुमार वहां पर बैठे हुए थे और उन्होंने अचानक खुद को गोली मार ली।इस दौरान वहां पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version