विद्युत विभाग के कर्मी लाइट कंप्लेंट पर ठीक करने के उपभोक्ताओं से कर रहे हैं 200 से 500 रूपये तक की वसूली | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विद्युत विभाग के कर्मी लाइट कंप्लेंट पर ठीक करने के उपभोक्ताओं से कर रहे हैं 200 से 500 रूपये तक की वसूली | New India Times

विद्युत विभाग के कर्मी लाइट ठीक करने के 200 से 500 रूपये तक की वसूली करते हैं जिसमें बताया जाता है कि शहर में किसी भी जगह कि लाइट खराब होती है उसकी कंप्लेंट विद्युत विभाग जयपुर में कंप्लेंट दर्ज कराते हैं लोग और कंप्लेंट दर्ज होने के बाद 2 घंटे के अंदर विद्युत विभाग कर्मी द्वारा कंप्लेंट को ठीक कराया जाता है जिसमें विद्युत विभाग कर्मी अपनी मनमानी करते हुए लाइट कंप्लेंट को ठीक करने के लिए लोगों से 500 से ₹200 तक लेते हैं जोकि सरासर गलत है क्योंकि विद्युत विभाग द्वारा कोई भी ऐसा नियम नहीं है कि लाइट ठीक करने के रुपए लिए जाएं जबकि विद्युत विभाग के कर्मी कंप्लेंट को ठीक करने के लिए उपभोक्ताओं से 500 से ₹200 तक वसूलते हैं. ऐसा ही कुछ धौलपुर शहर सराय गजरा रोड की सुबह 9:00 बजे से लाइट खराब थी जिसमें सराय गजरा मोहल्ले में रहने वाले उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज करने के बाद भी धौलपुर विद्युत विभाग के कर्मी 6 घंटे बाद कंप्लेंट पर पहुंचे और कंप्लेंट को ठीक करने के उपभोक्ताओं से ₹300 के साथ एक शराब का पव्वा मांगा जब जाकर कंप्लेंट ठीक की. उसमें हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करने के बाद बताया जाता है विद्युत विभाग द्वारा कंप्लेंट को 2 घंटे के अंदर अंदर ठीक किया जाता है जबकि विद्युत विभाग के कर्मी 2 घंटे के अंदर लाइट ठीक करने की बजाए 4 से 6 घंटे बाद कंप्लेंट पर पहुंचते हैं लेकिन यहां विद्युत विभाग के कर्मी अपनी मनमानी खुलेआम करते हैं और कंप्लेंट के 6 घंटों के बाद कंप्लेंट को ठीक करने जाते हैं वह भी वहां जहां उनको पैसे मिले जहां से उनको पैसे नहीं मिलते तो वह कंप्लेंट मिलने के बाद भीे कई घंटों बाद जाते हैं. उपभोक्ताओं का कहना है ऐसे ही हर दो-तीन दिन बाद हमारी लाइट को खराब करते हैं और कंप्लेंट करने पर ठीक करने के 500 रुपए तो कभी दारू की बोतल तो कभी ₹300 ही जबरदस्ती मांगते हैं लेकिन परेशान उपभोक्ताओं को फिर देने ही पडते हैं क्योंकि लाइट नहीं होने से उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है और लाइट सही करने के पैसे भी देने पड़ते हैं जिसमें उपभोक्ताओं की मज़बूरी को देखते हुए भी विद्युत विभाग के कर्मी लाईट कंप्लेंट को भी ठिक करने के लिए उपभोक्ताओं से सरेआम 500 रुपये से ₹200 तक उपभोक्ताओं से वसूलते हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version