रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने के संकल्प के साथ ही नगर परिषद मेघनगर द्वारा स्वच्छता अभीयान के तहत नगर को खूबसूरत बनाने के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है।

मेघनगर के तमाम घरों की गंदगी सड़कों पर नजर ना आए इसके लिए नगर परिषद के द्वारा डस्टबिन वितरण अभियान प्रारंभ किया गया है. नगर के प्रत्येक घर में गीले व सूखे कचरे के लिए दो-दो नि शुल्क डस्टबिन दिए
व दुकान पर भी डस्टबिन वितरण किये गये. जिसमें नगर के नागरिको को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग डालकर प्रतिदीन नगर के स्वच्छता वाहन में डालना है।
नगर प्रशासक एल एन गर्ग व नगर परिषद अधिकारी विकास डावर का कहना है कि घर का कचरा डस्टबिन में डाले अपने नगर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है!
सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर नगर परिषद की गाड़ी में डालें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें आप सभी से यही अपील है.
