बढ़ते सड़क हादसों को रोकने मंथन, डीएसपी ट्रैफिक ने किया स्थल निरीक्षण | New India Times

राकेश यादव,श्रदेवरी/सागर (मप्र), NIT:

बढ़ते सड़क हादसों को रोकने मंथन, डीएसपी ट्रैफिक ने किया स्थल निरीक्षण | New India Times

विगत दिवस गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलाइन सड़क पर गुरु चौपडा तिगड्डा पर एक भीषण सड़क हादसे मे कंटेनर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। भीषण सडक़ हादसे को लेकर आज सोमवार को डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे के साथ गौरझामर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने गुरू चौपडा घटनास्थल का निरीक्षण कर बढती दुर्घटनाओ को रोकने विकल्प तलाशे साथ ही घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणो को समझाइश दी गई कि आप लोग गांव के लोगों को जागरूक करें कि हाइवे पर चलते समय हेलमेट लगायें साथ ही हाइवे क्रास करते समय दोनों तरफ आने जाने वाले वाहनों को देखे तथा अपनी साइड का विशेष ध्यान रखे तभी बढती दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है साथ ही जिन चौराहों पर अधिक घटनाये हो रही उन्हें संवेदनशील घोषित कर कडे एतिहात बरतें जायेंगे जिससे बढती दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ज्ञात हो कि विगत दिवस नन्ही देवरी ग्राम खमरिया निवासी राम शंकर पटेल 28 वर्ष, मुंडो बाई उम्र 45 वर्ष , एवं पुत्र प्रमोद पटेल 22 वर्ष, तीनों बाइक पर सवार होकर गौरझामर की ओर आ रहे थे।उसी वक्त सागर की ओर से पीछे से आ रहे कंटेनर ट्रक क्रमांक एन एल 01 एन 4340 ने मोटर साईकिल को फोरलाइन सड़क गुरु चोपड़ा तिगड्डा पर टक्कर मार दी। जिससे तीनों मोटरसाइकिल सवार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version