सीएमओ शर्मा के खिलाफ लामबंद हुए सफाईकर्मी, सफाईकर्मियों को परेशान करने के लगे आरोप, धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सीएमओ शर्मा के खिलाफ लामबंद हुए सफाईकर्मी, सफाईकर्मियों को परेशान करने के लगे आरोप, धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन | New India Times

झाबुआ जिले का पेटलावद हमेशा विवादों के घेरे में रहता है, पेटलावद नगर परिषद सीएमओ इस बार फिर एक विवाद में पड़ गए हैं, इस बार उन पर सफाई कर्मचारियों ने जबरन प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। नगर परिषद के सफाईकर्मी सीएमओ मनोज कुमार शर्मा के खिलाफ लामबंद हो गए हैं. तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया तथा समस्त सफाई कर्मियों ने एक स्वर में सीएमओ को हटाने की मांग की। सोमवार को अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पेटलावद नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए नगर परिषद सीएमओ पर कार्यवाई की मांग की।

सफाई कर्मियों ने सीएमओ पर जबरन परेशान करने के आरोप लगाए और कहा कि सफाई कर्मी अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे है किंतु सीएमओ शर्मा के द्वारा जबरन उन्हें नोटिस भेजकर तथा सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। इसको लेकर समस्त सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

नोटिस व सेवाएं समाप्त की कार्यवाही

नगर परिषद सीएमओ मनोज कुमार शर्मा के द्वारा कई सफाई कर्मियों को नोटिस दिए गए हैं और एक सफाई कर्मी की सेवा समाप्त करते हुए कार्रवाई की है।
जिसको लेकर सफाई कर्मियों में आक्रोश है जिसके चलते सोमवार को समस्त सफाईकर्मी ने आक्रोश स्वरूप धरना प्रदर्शन किया और जिस सफाई कर्मी की सेवा समाप्ति की गई है उसे पुनः काम पर रखे जाने के लिये ज्ञापन दिया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर सीएमओ मनोज कुमार शर्मा पर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो पेटलावद के समस्त सफाई कर्मी सफाई का काम पूर्ण रूप से बंद कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

आक्रोशित सफाई कर्मियों के द्वारा नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने के बाद रैली के रूप में नगर परिषद की ओर निकले ओर इस दौरान उन्होंने सीएमओ शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
नगर परिषद में ज्ञापन देने के बाद पुनः सभी सफाईकर्मी धरना स्थल पर पहुचे जंहा सभी ने एक साथ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई ओर सभी ने सीएमओ मनोज कुमार शर्मा को हटाने की एक स्वर में मांग की। अखिल भारतीय सफाई कल्याण संघ के राष्ट्रीय सचिव शेलेन्द्र खरे ने बताया कि पेटलावद नगर परिषद के सफाई कर्मियों को सीएमओ मनोज कुमार शर्मा के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे सभी कर्मचारी काफी परेशान है जिनके द्वारा संगठन को इस बात की सूचना दी गई थी जिस पर आज हमारे द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है अगर मनोज शर्मा पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो जल्द ही संगठन के बैनर तले हम एक बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version