यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रजई खुर्द बाड़ी में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान श्री बनवारी लाल गुर्जर जी ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वीर गुर्जर संगठन के जिला अध्यक्ष श्री रोहित लगर मानपुर तथा विशिष्ट अतिथि गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज पोसवाल रहे।
आयोजन में साल भर विभिन्न गतिविधियां में संस्थान का नाम चमकाने वाले होनहार विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व इनाम देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मनोज पोसवाल तथा मनीष कुमार ने किया। मुख्य अतिथि रोहित लगर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा दायक भी रहते हैं, अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक बनवारी गुर्जर, अध्यापक मनोज पोसवाल, दिनेश कुमार, हरीओम, मनीष कुमार, विनोद मीणा, श्रीनिवास गुर्जर, महेंद्र सिंह तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
