ठाकुर द्वार मंदिर निर्माण के लिए तपस्या पर बैठे गुरुजी का एक महीने का तपस्या हुआ पूर्ण, इमरान हुसैन भी भंडारे में हुए शामिल | New India Times

CNNजमील खान, इटवा/सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

ठाकुर द्वार मंदिर निर्माण के लिए तपस्या पर बैठे गुरुजी का एक महीने का तपस्या हुआ पूर्ण, इमरान हुसैन भी भंडारे में हुए शामिल | New India Times

ठाकुर द्वार मंदिर बडुईया के गुरूजी सुप्रीदास जी, ठाकुर द्वार मंदिर के निर्माण के लिए तिरमोहनी घाट (नदी पार) पर आज उनका एक महीने का तपस्या पूर्ण हो गया. इस मौके पर बूढ़ी राप्ती नदी व बाणगंगा नदी (तिरमोहनी घाट) पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के कई गांव के लोग उस भंडारे में शामिल हुए।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड संख्या 10 इमरान हुसैन अपने साथियों के साथ पैदल नदी पार करके भंडारे में शामिल हुए और गुरु जी आशिर्वाद लिए।
बताते चलें कि ये तपस्या संत एवं समाज सुधारक सुप्री दास (गुरु जी) ने ठाकुर द्वार मंदिर बडुईया निर्माण के लिए पिछले एक महीने अन्न उपवास के रूप में तिरमोहनी घाट पर तपस्या पर बैठे थे.
इस दौरान मोहम्मद अख्तर, राम शबद, रिजवान अहमद, मिठाई लाल, नियाज़ अहमद, चांद मोहम्मद, मनीराम, गीता आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version