महाराष्ट्र के 54 वें निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महाराष्ट्र के 54 वें निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ | New India Times

सतगुरु माता सुदीक्षा जी के सानिध्य में महाराष्ट्र के 54 वे तीन दिवसीय प्रादेशिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ 26 को संपूर्ण अवतार वाणी अथवा संपूर्ण हरदेव वाणी के पावन शब्दों द्वारा हुआ जिसका आनंद विश्व भर के घर बैठे सभी श्रद्धालु भक्त एवं प्रभु प्रेमी कर सके. इस कार्यक्रम के अंतर्गत सतगुरु के पावन दर्शनों के अतिरिक्त भक्ति संगीत एवं व्याख्यान के माध्यम द्वारा संतों के ओजस्वी एवं प्रेरणादायक वचनों को श्रवण किया। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण समागम की व्यवस्था वर्चुअल रूप में की गई है समागम का मुख्य विषय स्थिरता है मानवीयता से युक्त सहज सरल एवं सुंदर जीवन जीने के लिए इसके प्रत्येक पहलू में स्थिरता की आवश्यकता होती है इस समागम में मराठी भाषा एवं महाराष्ट्र की विभिन्न बोलियों के अतिरिक्त देश की विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुत हो रही भक्ति रचनाएं एवं विचारों में अनेकता में एकता का यह अनूठा स्वरूप देखने को मिला जिससे सभी भक्तों को सद्भाव एवं इकत्व की प्रेरणा मिलती है।समागम के कार्यक्रम का संस्कार टीवी पर शाम 5 से 9 बजे तीनों दिन प्रसारण होगा।अनमोल कुमार मीडिया सहायक (जॉन 20 ए) संत निरंकारी मंडल, ब्रांच धौलपुर.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version