गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

जो मां अपने बेटे को कलेजे का टुकड़ा मानती है, खुद भूखे पेट सो कर अपने बच्चों को जीवनदान देती है और जिस उम्मीद में उन्हें पाल-पोषकर बड़ा करती है कि बेटा बुढ़ापे का लाठी बनेगा। वहीं बेटे मां बाप को मौत की खाई में ढकेल देते हैं। ऐसी ही एक घटना यूपी के अंबेडकरनगर की है जहां जालिम बहु और बेटे ने मिलकर मां बाप का जीना दूभर कर दिया है जिसको लेकर पीड़ित ने जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई और बेटे बहू पर कार्रवाई की मांग की है। मामला अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र के सिझौली बावनपुर गांव का है पीड़ित मोहम्मद असलम, पुत्र स्वर्गीय जकी ने अपने शिकायत पत्र में बताया है कि मेरा बेटा अपने ससुर मोहम्मद खालिक, निवासी ग्राम शिव पाल जलालपुर के कहने पर आए दिन मुझे और मेरी पत्नी और अपने छोटे भाई बहन पर मारपीट करता है, शादी के बाद से ही मेरा बेटा सलमान और बहू रुखसार अपनी मां को मारते पीटते हैं.

पीड़ित असलम ने बताया कि लोक लाज के कारण शादी के 5 साल तक घुट घुट कर जीने पर मजबूर कर दिया। बेटे ने अपने ससुर खालिक के कहने पर 25 फरवरी 2021 की सुबह घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा और चोरी का इल्जाम लगाते हुए मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, पुत्र सलमान और बहू रुखसार व ससुर मोहम्मद खालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें मैं और मेरी पत्नी को हत्या का भी डर है।
