आधारशिला क्रियान्वन संदर्शिका, 'समृद्ध' हस्तपुस्तिका (रेमेडियल टीचिंग प्लान) प्रिन्ट रिच मैटेरियल एवं गणित किट पर आधारित दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

आधारशिला क्रियान्वन संदर्शिका, 'समृद्ध' हस्तपुस्तिका (रेमेडियल टीचिंग प्लान) प्रिन्ट रिच मैटेरियल एवं गणित किट पर आधारित दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय रक्सा में प्रशिक्षण हुआ। खण्ड शिक्षाधिकारी ब्रह्मनारायण श्रीवास्तव के निर्देशन में आधारशिला क्रियान्वन संदर्शिका, ‘समृद्ध’ हस्तपुस्तिका (रेमेडियल टीचिंग प्लान) प्रिन्ट रिच मैटेरियल एवं गणित किट पर आधारित दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रेरणा के तीन स्तम्भों की पूर्ण समझ विकसित करने पर ज़ोर दिया गया। प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका के बारे में विस्तार से बताया गया। कक्षा में पहुंचने वाली सभी सामग्री से परिचय कराया गया। समय-सारिणी, हस्तपुस्तिका, प्रिन्ट रिच पोस्टर, चार्ट, गणित किट, सहज पुस्तिका एवं संदर्शिकाओं के बारे में बताया गया। प्रेरणा सूची की दक्षता प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया। भाषा और गणित की संदर्शिकाओं से शिक्षक की तकनीक पर प्रकाश डाला गया। समृध्द मॉड्यूल, रेमेडियल शिक्षण में भाषा और गणित के पहलू बताए गए। ईएलपीएस सिद्धान्त की जानकारी दी गई। वार्षिक कार्य-योजना फ्लोचार्ट के बारे में समझाया गया। कहा गया कि 53 शिक्षण योजनाओं का वार्षिक कैलेण्डर प्रेरणा सूची के आधार पर विभाजित करते हुए प्रयोग में लाना है। वहीं कोविड-19 के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विद्यालय सञ्चालन पर ज़ोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न वर्ग-समूह द्वारा शिक्षण प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान केआरपी और शिक्षक संकुल डॉ०धर्मेन्द्र दुबे, एआरपी राहुल त्यागी, अब्दुल नोमान, अर्चना, अरविन्द, अरविन्द शंकर श्रीवास्तव, बृजेन्द्र तिवारी, शाज़िया रईस, निशा वर्मा, प्रवीण यादव, पूर्वा कुमारी, अभिषेख कुशवाहा, प्रिया सोनकार, रूपेन्द्र कुमारी, नीता पाल, जयराम पाल, क्रान्ति वर्मा, अरुण अंजाना, विवेक कुमार, मनीषा तिवारी, रेहाना खातून, आसमा बानो, मोहित वैद्य, नीरज वर्मा, दीपचन्द्र, मोनिका श्रीवास्तव, प्राची ताम्रकार, उमा शंकर यादव, वर्षा कुशवाहा, सीमा सक्सेना, सूर्यकान्त, बृजेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, किरण मौर्या आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version