हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर जिला की हजीरा थाना पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफतार कर चोरी की एक बाइक, 4 मोबाइल फोन, एक साइकिल व 2 गैस सिलेण्डर बरामद किया है। बरामद किए गए माल की कीमत डेढ़ लाख स्र्पए आंकी गई है। चारों चोरों से डबरा, मुरार, गोला का मंदिर, कंपू, जनकगंज, पड़ाव व हजीरा थाने की चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि जैन मंदिर खंडहर संजय नगर में कुछ लोग माल को आपस में बांट रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर से जैन मंदिर खंडहर में दबिश दी और चारों लेागों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि जिस माल को वे बांट रहे हैं वह चोरी का है। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया और उनसे मिले माल को जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी। पकड़े गए चोरों में गदाईपुरा ग्वालियर निवासी गोलू राठौर, गदाईपुरा हाल राजा मंडी निवासी चमूना जाटव, मंजीज जाटव, व रवि पटेल है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। यह लोग पुणे शहर व डबरा तक चोरियां करते हैं। अभी 10 दिन पहले जेल से छूट कर आए हैं और फिर से ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं करना शुरू कर दिया।
