बेलगाम महंगाई के विरोध मे दमुआ बंद रहा सफल | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बेलगाम महंगाई के विरोध मे दमुआ बंद रहा सफल | New India Times

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के आह्वान पर प्रदेश व्यापी बंद के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दमुआ के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस परिवार ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर सभी व्यापारी भाइयों से बंद का आह्वान किया जिसे समस्त व्यापारी भाइयों ने सहयोग करते हुए दोपहर 2:00 बजे तक सभी ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। पेट्रोल के आसमान छूते दामों डीजल व रसोई गैस के एवं खाने के तेल जिससे खाद्य पदार्थों के आसमान छूते दामों से हलकान परेशान आम जनता के दुख दर्द को समझते हुए सभी व्यापारी भाइयों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें शाम को 5:00 बजे इंदिरा चौक पर समस्त कांग्रेस जनों ने एकत्रित होकर समस्त व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिष्ठानों में जाकर सभी व्यापारियों को हाथ जोड़कर नमस्कार किया और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही आदिवासी भाइयों की पदयात्रा जो इंदिरा चौक पर आई उनके नेता को साल श्रीफल से सम्मानित किया इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निरापुरे ,राजू सोलंकी, नीटू गांधी आशिक शाह, लखन पंडोले, राजेंद्र उइके, डॉक्टर गंगाधर बारस्कर, डॉक्टर नवीन राय, मनोज ठाकुर, शेखर श्रीवास्तव,बिट्टू सूर्यवंशी, अध्यक्ष बिट्टू खान, कादिर अली, मुकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान सिंह राठौर, गोल्डी गांधी, सीटू गांधी,विरेंद्र मौर्य, कैलाश गुलबाके, मुकेश सूर्यवंशी ,नाजिर भाई,दीपक डेहरिया,राजेश नागले,मोंटू खान, इरशाद खान, महावीर ठाकुर, शेख मुंतजीर,मोहम्मद खालिद, गोल्डी गांधी, शेखर पंडोले, सीटू गांधी, विनय सातनकर, संतोष गोहे, नासिर खान, शौकत राईन, नाजिम भाई ,रमेश धुर्वे एवं शंकर पाल आदि समस्त कांग्रेस जनों ने सामूहिक रूप से मिलकर संपूर्ण बंद के कार्यक्रम में नगर भ्रमण कर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए सहयोग मांगा। दमुआ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले रामपुर,डुंगरिया, पनारा, घोरावाड़ी नीमढाना, नंदन आदि सभी स्थानों पर बंद सफल व शांति पूर्ण रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version