देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन, महंगाई पर अंकुश लगाने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल: महेश पटेल | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन, महंगाई पर अंकुश लगाने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल: महेश पटेल | New India Times

केंद्र की मोदी सरकार के राज में इन दिनों देश की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर आ गई है, रोजगार सृजन कोमा में है, ना नौकरी है ना रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में निजीकरण तथा बढती हुई महंगाई ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का दिवाला निकाल दिया है। पेट्रौल-डिजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढोतरी को लेकर देशभर में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है, केद्र सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है, बढती हुई महंगाई ने आमजनों की कमर तोड़ दी है। फिर भी केद्र सरकार आमजनों को कोई राहत प्रदान नहीं कर रही है जिसको लेकर देशवासियों में व्यापक आक्रोश नजर आ रहा है। उक्त बातें जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय चैराहे पर महंगाई के विरोध में महंगाई का पुतला दहन करते हुए कही।
इस अवसर पर पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नारेबाज़ी कर मंहगाई का किया विरोध

जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस द्धारा देश में, खाद्य तेल और रसोई गैस सिलेंडर एवं बढती महंगाई के विरोधस्वरुप कांग्रेसी नेता एवं युवा कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर जमा हुए। जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के नेत्रत्व में नारेबाज़ी करते हुए महंगाई रुपी पुतले का दहन किया गया।

इस दोरान कांग्रेसी नेता राधेश्याम माहेश्वरी ने कहा कि देश में महंगाई सिर चढकर बोल रही है, आवश्यक वस्तुओं के बढते दामों ने लोगों का बजट गडबड़ा दिया है, महंगाई के इस दौर में लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है। लेकिन सरकार को महंगाई से कोई लेना देना नहीं है।

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता जहिर मुगल, दिलीप पटेल, तरुण मंडलोई, सोनु वर्मा, पुष्पराज पटेल, मंसुर मंर्चेट, प्रबोध भाटी, चितल पंवार, पिंटु सेन, संजय माहेश्वरी, इरफान मंसूरी, अंकित माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version