डकैत केशव गुर्जर गैंग के दो सक्रिय सदस्य पिस्टल समेत गिरफ्तार  | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डकैत केशव गुर्जर गैंग के दो सक्रिय सदस्य पिस्टल समेत गिरफ्तार  | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस ने एक लाख के इनामी डकैत केशव गुर्जर गैंग एवं अन्य बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शुदा बदमाश के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की है। आरोपित बस द्वारा जयपुर में किसी गैंग को हथियार सप्लाई करने जा रहा था। लेकिन जिला पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर दबोच लिया। बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। जिससे अहम वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया जिला पुलिस द्वारा पिछले लंबे समय से बदमाशों, डकैतों एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। धरपकड़ अभियान के दौरान जिला पुलिस लगातार कार्यवाही कर बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज रही है। उन्होंने बताया तकनीकी साक्ष्यों से जिला पुलिस को ज्ञात हुआ कि एक लाख के इनामी डकैत केशव गुर्जर गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश जयपुर में किसी अन्य बदमाश को हथियार सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस टीम गठित कर बदमाश की लोकेशन खंगाल कर पैनी निगरानी रखी गई। बदमाश बीती रात ग्वालियर की तरफ से एक बस में आया हुआ था। जिसे जिला पुलिस ने चिन्हित कर घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद कर ली। उन्होंने बताया गिरफ्तार शुदा बदमाश विजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू निवासी चैची का पुरा, घाटीगांव, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के खंडवा के पास से हथियार लेकर जयपुर जा रहा था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाश की आमद रफद की जानकारी प्राप्त हुई थी।
एसपी ने बताया बदमाश जयपुर में किसी अन्य बदमाश को दोनों पिस्टल सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ के दौरान बदमाश ने जयपुर के अन्य बदमाश का नाम पता भी बताया था। लेकिन धौलपुर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही फरार हो गया। उन्होंने बताया बदमाश विजेंद्र सिंह डकैत केशव गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य जो डकैत गैंग को हथियारों की सप्लाई करता था। उन्होंने बताया बदमाश के खिलाफ लूट डकैती एवं अवैध हत्यारों के करीब एक दर्जन अभियोग दर्ज हैं। बदमाश मानव तस्करी के अपराध में भी वांछित है। उन्होंने बताया बदमाश बृजेंद्र धौलपुर, आगरा एवं भरतपुर जेल में संगीन मुकदमों में बंद रह चुका है। बदमाश का नेटवर्क जेल के अंदर से ही अन्य बदमाशों से हुआ है जो डकैत एवं बदमाश गैंग को हथियारों की सप्लाई करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version