एक कांग्रेसी नेता का अतिक्रमण हटाया व दूसरे कांग्रेसी नेता पर हुई एफआईआर | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एक कांग्रेसी नेता का अतिक्रमण हटाया व दूसरे कांग्रेसी नेता पर हुई एफआईआर | New India Times

जिला प्रशासन द्वारा रविवार को दो कांग्रेसी नेता सर्वश्री सलीम कॉटन वाला के परिवार का राखी ढाबा के नाम से अवैध ढाबे के रूप में निर्मित अतिक्रमण को नेस्त नाबूद किया गया है, वहीं बुरहानपुर के पूर्व एनसीपी विधायक के पुत्र पर भी अब्दुल कादिर पिता नजीर बेग से अवैध रूप से किराया वसूलने एवं धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना निंबोला में प्रकरण क्रमांक 113/ 2021 अंतर्गत धारा 420 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। इसी के साथ ही पूर्व विधायक पुत्र की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशानुसार एवं उनके मार्गदर्शन में आगामी कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गठित की गई है। कयास लगाया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी शीघ्र होना संभावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुरहानपुर के पूर्व विधायक के पुत्र पर आरोप है कि उन्होंने अनाधिकृत रूप से एक ऐसी भूमि का किराया वसूल किया, जो उनकी मालिकी की नहीं थी। उक्त तथाकथित भूमि को उन्होंने सेतु निगम को देकर उसका मुआवजा भी प्राप्त कर लिया था। जिला प्रशासन द्वारा समुदाय विशेष के विरुद्ध की गई समस्त कार्यवाही को सियासी इंतकाम के नजरिए से भी देखा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version