अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT;
थाना सदर बाज़ार अंतर्गत खड़कपन्ति में सेना द्वारा आम रस्ते को बंद किये जाने के विरोध में शहर वासियो ने एलाइट चौराहे पर प्रदर्शन कर कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सदर विधयक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए दखल देने की अपील की।
स्थानीय निवासियों और सेना के बीच आने जाने वाले मार्ग को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। स्थानीय निवासियों ने NIT संवाददाता को बताया कि सेना ने आने जाने वाले रस्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है। आरोप है कि इस मामले में लगभग दो वर्ष से लगातार सदर विधायक आश्वाशन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई मुकम्मल फैसला नहीं हो पाया है। इस समस्या के बारे में पार्षद रवि कान्त मोर्या ने कहा की केंद्र में और राज्य में दोनों की जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसके बावजूद स्थानीय सांसद और विधायक ने इस विषय में कोई भी मज़बूत फैसला नहीं लिया, जिससे सेना और आम निवासियों के बीच चल रहे इस झगड़े को निपटाया जा सके। पार्षद रविकांत मौर्य ने उक्त मसले में स्थानीय सांसद और विधायक और शासन- प्रशासन से इस मामले को हल करने की मांग की है।
