जालौर सांसद देवजी पटेल ने बांटे गैस कनेक्शन और पट्टे | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित,जालौर (राजस्थान), NIT; ​जालौर सांसद देवजी पटेल ने बांटे गैस कनेक्शन और पट्टे | New India Timesभाजपा सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम सांचोर पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें सांसद देवजी पटेल, जिला प्रमुख बन्ने सिंह गोहील, जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बालावत, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, प्रधान टाबाराम मेघवाल, चितलवाना प्रधान हनुमान प्रसाद भादु सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में 109 से अधिक जरूरतमंदों को गैस कनेक्शन एवं पट्टे वितरत किये गये। सम्मेलन में भाजपा जालौर जिला अध्यक्ष बालावत ने राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई, वही सांसद पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हूए कहा है कि सरकार ने उज्जवला योजनाओं के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण एवं पंचायत क्षेत्र में आबादी सर्कल में पट्टे वितरण किये जा रहे हैं। वही विभिन्न क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी गई है।  देश नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर गतिमान है।

 जानकारी देते जालौर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती विमला बिश्नोई ने बताया कि इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव , भारता राम देवासी, दुर्गा राम चौधरी ,महेन्द्र सिंह झाब ,रतन देवासी ,चुन्नीलाल पुरोहित सावलाराम माली, बंशीलाल खोरवाल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हीगलाज दान चारण, भरत सिंह भौजाणि, निबाऊ सरपंच गोपाल सिंह, ईटादा सरपंच धूडाराम, करण सिंह हाडेचा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version