छित्रमल गुप्ता, मीरा-भाईंदर, NIT;
मुंबई से लगे मीरा-भाईंदर शहर के भायंदर पूर्व कांटा के सामने वाली गैस गली के रोड का हाल सार्वजनिक बांधकाम के कार्यकारी अभियन्ता की लापरवाही के कारण टूटी हुई और गटर भी खुला पड़ा है।जय आंबे नगर में नई रोड व गटर को तोड़कर नगरसेवक निधि का दुरूपयोग कर काम करवाने का उपरोक्त अधिकारी पर का आरोप लग रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में होने वाले कामों के ठेके में मनपा अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कमीशन फिक्स होता है, जिस कारण ठेकेदार घटिया मेटेरियल का इस्तेमाल कर काम को करता है जो बहुत जल्द ही टूटने लगता है।
यदि कोई जागरूक नागरिक इस मामले में आवाज उठाने की कोशिश करता है तो उसके आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है।
