मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गुड़ी अंबाडा निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर कंप्यूटर मशीनों द्वारा आंखों की जांच कर चश्मे के नंबर दिये जाएंगे। शिविर में आंखों की जांच मोतियाबिंद ऑपरेशन चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड, परिचय पत्र छाया प्रति अवश्य ले जाएं जिनका निःशुल्क उपचार किया जाएगा। कांटा केयर आई हॉस्पिटल छिंदवाड़ा एवं शिवकृपा नेत्रालय जुन्नारदेव द्वारा जांच की जाएगी जिसमें सबकुछ निःशुल्क होगा जिसमें रोशन अली फाउंडेशन के संरक्षक जावेद बैग और उनकी टीम जाकिर खान, मुस्कान खान एवं अन्य सदस्यगण की उपस्थिति में नेत्र जांच शिविर की सेवाएं दी जाएंगी।
