सर्राफा व्यवसायी हत्याकाण्ड:  व्यापारियों ने दुकाने बंद कर मुख्य बाजार में निकाला मौन जुलूस,  24 घंटे में घटना का खुलासा न होने पर थाना परिसर में धरना देने की दी चेतावनी | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​सर्राफा व्यवसायी हत्याकाण्ड:  व्यापारियों ने दुकाने बंद कर मुख्य बाजार में निकाला मौन जुलूस,  24 घंटे में घटना का खुलासा न होने पर थाना परिसर में धरना देने की दी चेतावनी | New India Timesसर्राफा व्यवसायी हत्याकाण्ड व लाखों की लूट का तीन बाद भी भोंगाव पुलिस द्वारा खुलासा न कर पाने को लेकर नगर के व्यापार मंडल के दो गुटों ने मिलकर सैंकड़ों लोगों की भीड़ के साथ काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला, जिसमें सर्राफा व्यवसायियों के साथ नगर के हिन्दू-मुस्लिम व सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। 

इन रास्तों से होकर निकाला मौन जुलूस

जुलूस नगर के पुरानी आलूमण्डी से शुरू होकर पुलिया वाली मस्जिद, छोटाबजार, सब्जीमण्डी चौराहा, जामा मस्जिद, जैन मंदिर, पीपल मंडी, पुराना अस्पताल, घंटाघर होता हुआ थाना कोटवाली भोंगाव पहुंचा, जहां घटना के खुलासे के प्रयास में लगातार कैम्प कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह से घटना के खुलासे एवं हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने को लेकर वार्ता की।​सर्राफा व्यवसायी हत्याकाण्ड:  व्यापारियों ने दुकाने बंद कर मुख्य बाजार में निकाला मौन जुलूस,  24 घंटे में घटना का खुलासा न होने पर थाना परिसर में धरना देने की दी चेतावनी | New India Times

व्यापार मण्डल ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

व्यापार मण्डल के दोनो गुटों के नगर अध्यक्ष गिरन्द सिंह यादव व नितिन उमेश वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में घटना का खुलासा न हुआ और हत्यारे न पकड़े गए तो थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।​सर्राफा व्यवसायी हत्याकाण्ड:  व्यापारियों ने दुकाने बंद कर मुख्य बाजार में निकाला मौन जुलूस,  24 घंटे में घटना का खुलासा न होने पर थाना परिसर में धरना देने की दी चेतावनी | New India Times

एएसपी ने दिया आश्वासन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि घटना के खुलासे के लिए ही वह पिछले दो दिनों से भोंगाव में ही कैम्प किये हुए है, और क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीमों के साथ साथ कई टीमें घटना का खुलासा करने में लगी हुई है, जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने नगर की जनता एवं व्यापारियों से भी सहयोग करने की अपील की है।

By nit

One thought on “सर्राफा व्यवसायी हत्याकाण्ड:  व्यापारियों ने दुकाने बंद कर मुख्य बाजार में निकाला मौन जुलूस,  24 घंटे में घटना का खुलासा न होने पर थाना परिसर में धरना देने की दी चेतावनी”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version