जुनैद काकर, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्रों में पचास वर्षों से उल्लेखनीयने कार्य करने के चलते जिले के वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व अब्दुल गफ्फार अ. रज्जाक मलिक को भारती विद्या भवन चेन्नई तमिलनाडु में भव्य समारोह में आंतर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त ग्लोबल ह्युमन पीस युनिव्हर्सिटी चेन्नई द्वारा डॉक्टरेट पदवी प्रदान की गई। इस सम्मान से डॉक्टर अब्दुल गफ्फार मलिक पर जिलेभर से शुभकामनाओं और सम्मान का वर्षा किया जा रहा है।
सामाजिक, शैक्षणिक, राजकीय, क्रिडा व सांस्कृतिक और जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा के लिए और समाज में अखंडता और सद्भाव के निर्माण में उनके योगदान ऐसे विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विश्वसनीय कार्यो के लिए ग्लोबल ह्युमन पीस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी मानुअल कीअध्यक्षता में एक भव्य समारोह में अब्दुल गफ्फार मलिक को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस के कृष्णन के हाथों डॉक्टरेट पदवी से नवाजा गया है।
