भोपाल के ऐतिहासिक ईदगाह की<br>सुरक्षा के लिए वक्फ़ बोर्ड द्वारा नहीं उठाया जा रहा है कोई ठोस क़दम | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के ऐतिहासिक ईदगाह की<br>सुरक्षा के लिए वक्फ़ बोर्ड द्वारा नहीं उठाया जा रहा है कोई ठोस क़दम | New India Times

भोपाल के ऐतिहासिक ईदगाह की बदहाली को देखते हुऐ भोपाल की जनता एवं कई संस्थाओं ने बेदारी का सबूत देते हुऐ उसकी सुरक्षा एवं साफ सफाई का बीड़ा उठाया है।
आप को बता दें कि उसकी पार्किंग की सुरक्षा एवं उसकी बदहाली दूर करने के लिए जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड हो या नगर निगम लगातार इसकी साफ सफाई व सुरक्षा के लिए मांग की जा रही है पर इन विभागों की ओर से ईदगाह और उसकी पार्किंग की सुरक्षा के लिए कोई ठोस क़दम नही उठाया गया।

भोपाल के ऐतिहासिक ईदगाह की<br>सुरक्षा के लिए वक्फ़ बोर्ड द्वारा नहीं उठाया जा रहा है कोई ठोस क़दम | New India Times

आज जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब के निर्देश पर जमीअत की टीम भोपाल ईदगाह में सफाई अभियान का हिस्सा बनने पोहची जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान की अगुवाई में आज जमीअत की टीम ने ईदगाह परिसर के आस पास सफाई अभियान चलाया है। भोपाल की अवाम और तंज़ीमें तो भोपाल की ईदगाह की सुरक्षा के लिए बेदारी का सुबूत दे रही है पर वक़्फ़ बोर्ड नगर निगम पूरी तरह से आँखें मूंद कर बैठा है ।अफसोसजनक यह है कि नगर निगम द्वारा ईदगाह की पार्किंग का इस्तेमाल कचरा कचरा गाड़िया खड़ी करने में किया जा रहा है पर उसके संरक्षण की और कोई ध्यान नही है ।हाजी मोहम्मद इमरान की अगुवाई में जमीअत की टीम द्वारा आज दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर जमीअत उलमा के प्रेस सचिव हाजी इमरान ने कहा कि अब मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड औऱ नगर निगम को भी इस औऱ बेदारी का सुबूत देना चाहिए और ईदगाह उसकी पार्किंग की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए हाजी इमरान ने कहा कि जमीअत उलमा द्वारा वर्षों से ईदगाह एवं उसकी पार्किंग उसकी बाउंड्री वाल को दुरस्त करने की मांग की जा रही है।पर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।हाजी इमरान ने कहा कि जमीअत की टीम लगतार ईदगाह और उसकी पार्किंग की सुरक्षा के लिए प्रयास में है और अब भीपाल की अवाम और अन्य तंज़ीमो ने भी बेदारी का सुबूत पेश किया है तो मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड और नगर निगम को भी बेदारी का सुबूत देना चाहिए ईदगाह की सुरक्षा सभी के प्रयास से ही मुमकिन है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version