हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में एक व्यक्ति से फर्जी कॉल कर ठग ने 7300 की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित के बैंक खाते से 7300 रुपए निकाल लिए, पैसे निकलने के बाद व्यक्ति के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तब उन्हें ठगी का पता चला जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपना खाता ब्लॉक करवाया और पुलिस में शिकायत की और बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी ली।
शिकायतकर्ता जावेद खान निवासी- शाही जामा मस्जिद किला गेट ग्वालियर ने बताया कि उनके नाम से स्टेट बैंक शाखा ग्वालियर में खाता है। कैस्ट्रॉल कंपनी का एक ऐप मोबाइल में था जो की डिलीट हो गया इसलिए मैंने कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च करके निकाला तथा कस्टमर केयर नंबर 8388842138 पर फोन लगाया फोन उठाने वाले व्यक्ति ने मुझको एक ऐप डाउनलोड करने को कहा, मैंने ऐप डाउनलोड कर लिया तथा कस्टमर केयर ने जैसा मुझसे कहा फोन पर मैं वैसा ही करता चला गया, थोड़ी देर बाद मुझे मैसेज आया मेरे खाते से 7300 रुपए निकाल लिए गए। इस तरह मेरे साथ ऑनलाइन ठगी हुई!
अगर ऑनलाइन सरकार ने जो सुविधा प्रदान की है तो इस प्रकार की विसंगतियों से भी बचाने के लिए भी प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना भी अनिवार्य है।
