केसली जनपद पंचायत की सीईओ की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय, आदिवासी बाहुल्य जनपद के 56 ग्राम पंचायतों के विकास करने का लिया संकल्प | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

केसली जनपद पंचायत की सीईओ की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय, आदिवासी बाहुल्य जनपद के 56 ग्राम पंचायतों के विकास करने का लिया संकल्प | New India Times

देवरी तहसील की केसली जनपद पंचायत जो आजकल ज्यादा ही चर्चा में है और उसमें पदस्थ सीईओ जो पूरे सागर जिले में हटके ही चर्चा में हैं जो अपनी कार्य शैली व ईमानदारी से जानी जाती हैं। उनकी चर्चा ग्राम पंचायतों के गरीब निर्धन लाचार लोगों में सुनने में जरूर मिलेगी क्योंकि उनके सालों महीनों के कार्य जो होना जरूरी थे फिर भी लटके थे उन सभी कार्यों को मैडम ने आते ही प्राथमिकता से निपटाये। ये केसली आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जो एक महिला अधिकारी को दुवाओं के साथ चर्चा में बनाये हुये है।

केसली जनपद पंचायत की सीईओ की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय, आदिवासी बाहुल्य जनपद के 56 ग्राम पंचायतों के विकास करने का लिया संकल्प | New India Times

केसली जनपद पंचायत जिसमें आनी वाली 56 पंचायतों में निर्माण कार्य गुणवत्ता से कराने व शासन के नियमानुसार कार्य कराने में वहां की सीईओ पूजा जैन सफल होती नजर आ रही हैं। पंचायतों में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि सचिव सरपंच सहसचिव व अन्य जनपद के कर्मचारी में किसी अधिकारी का डर देख रहा है व उनके नियम आदेश अनुसार जनपद का भी रूख ही बदल गया, समय पर अधिकारी कर्मचारी आने लगे, अपका कार्य करने लगे जिससे ग्रामों के लोगों के महीनों से लटके कार्य मौके पर किये जाने लगे हैं।

केसली जनपद पंचायत की सीईओ की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय, आदिवासी बाहुल्य जनपद के 56 ग्राम पंचायतों के विकास करने का लिया संकल्प | New India Times

जनपद पंचायत भवन जो कचरे का भण्डार होकर गंदगी भरा भवन हो गया था सीईओ पूजा जैन ने पूरे भवन में साफ सफाई कराकर व्यवस्थित भवन करा दिया साथ ही जनपद परिसर में वृक्षारोपण कर व जाली लगवा दी गई है। मैडम के आने से ग्रामीणों को काफी खुशी महसूस हो रही है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत केसली व उसकी पंचायतों में भ्रष्टाचार पर पाबंदी सी लग गई है। मैडम का डर भ्रष्टाचारी लोगों को इतना है कि शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने लगे हैं। महीनों वर्षों से लटके ग्रामीणों के कार्यों व शिकायत का निराकरण भी होते जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article