भुसावल मंडल को रेल बजट में 600 करोड़ का प्रावधान: मंडल प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता | New India Times

जुनैद काकर, भुसावल/धुले (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल मंडल को रेल बजट में 600 करोड़ का प्रावधान: मंडल प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता | New India Times

भुसावल मंडल में रेल बजट में किए गए प्रधान की जानकारी देने के लिए मंडल प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने पत्रकार को ऑनलाइन पत्रकार परिषद में संबोधित किया और कहा कि इस बजट में केंद्र सरकार ने भुसावल मंडल के लिए सराहनीय बजट का प्रावधान किया है। जिसमे मनमाड़-जलगांव तीसरी लाइन के 200 करोड का निधी और जलगांव-भुसावल चौथी लाइन के कार्य के लिए 40 करोड का निधी के साथ अन्य कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये का प्रावधान रेल मंत्रालय ने किया है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी प्रतिनिधियों से ऑनलाइन से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भुसावल विभाग को रेल बजट में 600 करोड़ का निधि रेल बजट से इस आर्थिक वर्ष में भुसावल विभाग को प्राप्त हुआ है। मनमाड़ जलगांव तीसरी लाइन के 160 किलोमीटर कार्य के लिए 200 करोड का निधी का प्रावधान किया गया है। जलगांव से 24. 46 किलोमीटर लंबी दूरी के लिए भुसावल चौथी लाइन के कार्य के लिए 40 करोड का निधी आवंटन किया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रस्तावना वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक से युवराज पाटील द्वारा किया गया और सभी प्रतिनिधियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता द्वारा संबोधित किया गया और धन्यवाद वरिष्ठ मंडल का वाणिज्य प्रबंधक युवराज पाटिल द्वारा किया गया।

रेल विभाग गुह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइड लाइन का आदेश मिलते ही यात्री ट्रेनों को संचालन करने की तैयारी कर रहा है संभावना है कि मार्च तक यात्री ट्रेन शुरू होगी। भुसावल मंडल में यथासंभव सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए भुसावल मंडल रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है. रेल यात्री के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय योजनाबद्ध तरीके से रेलवे स्टेशन पर शुरू किए जा रहे हैं: विवेक कुमार गुप्ता, रेल मंडल प्रबंधक भुसावल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version